आगे आगे मंत्री तो पीछे-पीछे भागे समर्थक, नामांकन दाखिल करने में हुई देरी तो यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने लगाई दौड़, वीडियो वायरल
By अनिल शर्मा | Updated: February 5, 2022 11:55 IST2022-02-05T11:39:14+5:302022-02-05T11:55:06+5:30
उपेंद्र तिवारी फेफना विधान सभा से चुनाव लड़ रहे हैं। चल संपत्ति के मामले में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी अपनी पत्नी से ज्यादा धनी हैं वहीं, अचल संपत्ति की बात करें को पत्नी के पास ज्यादा है।

आगे आगे मंत्री तो पीछे-पीछे भागे समर्थक, नामांकन दाखिल करने में हुई देरी तो यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने लगाई दौड़, वीडियो वायरल
बलियाः उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने समर्थकों संग नामांकन दाखिल करने के लिए दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। उपेंद्र तिवारी नामांकन पत्र दाखिल करने बलिया कलेक्ट्रेट कार्यालय देर से पहुंचे थे। वायरल वीडियो 4 फरवरी की है।
वीडियो में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी को आगे-आगे तो समर्थकों को पीछे-पीछे दौड़ते देखा जा सकता है। वहीं मीडिया वाले इस दृश्य को कैद करने के लिए उनके साथ ही दौड़ लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को मंत्री को जल्दी जाइए जल्दी जाइए कहते भी सुना जा सकता है। ये नौबत इसलिए आई क्योंकि मंत्रीजी देर से बलिया कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। घड़ी में 3 बज रहे थे।
#WATCH | UP Sports Minister Upendra Tiwari sprinted to Collectorate Office in Ballia y'day as he was running late to file his nomination. Y'day nominations were scheduled to be filed by 3 pm & the minister was running late, nomination process still ongoing#UttarPradeshElectionspic.twitter.com/99HSIPHwoA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 5, 2022
नामांकन दोपहर 3 बजे ही दाखिल होनेवाले थे। उपेंद्र तिवारी देर से पहुंचे। समय खत्म होता देख मंत्रीजी को दौड़ लगानी पड़ी। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अब खेल मंत्री हैं तो थोड़ा बहुत भाग दौड़ करना बनता है इनका। एक अन्य ने लिखा, आइएएस के आगे मंत्री को भी झुकना पड़ता है। एक ने लिखा, मुझे उम्मीद है कि यूपी में खेल की हालत उनके खेल मंत्री के हालत जैसी नहीं है।
उपेंद्र तिवारी फेफना विधान सभा से चुनाव लड़ रहे हैं। चल संपत्ति के मामले में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी अपनी पत्नी से ज्यादा धनी हैं वहीं, अचल संपत्ति की बात करें को पत्नी के पास ज्यादा है। दोनों ही करोड़पति है। पत्नी के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा का लोन है तो उपेंद्र तिवारी भी लगभग 93 लाख के कर्जदार हैं। उपेंद्र तिवारी पर कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।