लाइव न्यूज़ :

योगी कैबिनेट में भी महामारी का असर, यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी कोरोना संक्रमित, परिवार की भी होगी जांच

By प्रिया कुमारी | Updated: July 12, 2020 14:52 IST

यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यूपी में कई मंत्रियों को कोरोना ने अपने चपेट में लिया है। उपेंद्रे यादव के पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवार वालों की भी जांच कराई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे यूपी सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तीवारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।कोरोना के प्रभाव कम करने के लिए यूपी सरकार ने फिर लॉकडाउन करने का फैसला किया है।

यूपी में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, के बाद यूपी सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तीवारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक उपेंद्र तीवारी से परिवार के सैंपल लिया जाएगा। साथ ही उनसे मिल चुके लोगों को आइसोलेशन में रखने की तैयारी है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के पूर्व सासंद धर्मेंद्र यादव, विधानमंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी के बाद अब एमएलसी सुनिल सिंह साजन कोरोना संक्रमित है। 

कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, कई मंत्री से लेकर सेलेब तक को कोरोना ने अपने चपेट में ले लिया है। कोरोना के प्रकोप को काबू करने के लिए योगी सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन करने का फैसला किया है। योगी सरकार के फैसले के मुताबिक अब हर हफ्ते उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार सारे बाजार और ऑफिस बंद रहेंगे। यानी सोमवार से शुक्रवार हर हफ्ते सारे बाजार और दफ्तर खोलें जाएंगे लेकिन शनिवार और रविवार बंद रहेंगे। कोरोना संकट से निपटने के लिए यह नया प्लान लागू करने का फैसला ले लिया गया है। गृह एवं सूचना अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के मकसद से सप्ताहांत में लॉकडाउन लागू करेगी। सप्ताहांत के लॉकडाउन वाले दिनों में बाजार और कार्यालय रहेंगे बंद, लेकिन बैंक खुले रहेंगे।

बैंक और सरकारी दफ्तर शनिवार को भी खुले रहेंगे

जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार बंद रहे इन जगहों पर विशेष सफाई अभियान और सेनेटाइजेशन का काम किया जाएगा। इस दौरान इन दो दिनों में सभी बाजार और शॉपिंग मॉल्स, दफ्तर बंद रखे जाएंगे। हालांकि, राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, बैंक पहले की ही तरह शनिवार को भी खुले रहेंगे। जरूरत के हिसाब से सरकारी दफ्तरों में रविवार की छुट्टी के दौरान विशेष सफाई अभियान और सेनेटाइजेशन का काम किया जाएगा।

योगी सरकार ने शुक्रवार (10 जुलाई) की रात 10 बजे से सोमवार (13 जुलाई) की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया था। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वीकेंड पर लॉकडाउन लगाने वाला यह प्लान आगे भी जारी रह सकता है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित