लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी और राखी सावंत पर यूपी विधानसभा अध्यक्ष के बयान का वीडियो वायरल, ट्वीट कर दी सफाई

By भाषा | Updated: September 20, 2021 10:11 IST

हृदय नारायण दीक्षित ने अपने भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार देर रात ट्वीट कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके भाषण को वास्तविक संदर्भ में ही लेना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव के बांगरमऊ में हाल में आयोजित भाजपा के 'प्रबुद्ध सम्मेलन' में दिए गए भाषण का वीडियो वायरल।हृदय नारायण दीक्षित ने कहा था- 'कम कपड़े पहनने से कोई महान बन जाता, तो राखी सांवत गांधी से भी महान बन गई होतीं'।इस भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट कर सफाई दी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने रविवार को कहा कि अगर कोई केवल कम कपड़े पहनने से महान बन जाता, तो बॉलीवुड कलाकार ‘‘राखी सांवत महात्मा गांधी से भी महान बन गई होतीं’’। इस बयान को लेकर आलोचना होने के बाद दीक्षित ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर स्पष्टीकरण दिया।

दीक्षित ने उन्नाव के बांगरमऊ में हाल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'प्रबुद्ध सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा, "मेरा मानना है कि किसी विषय पर किताब लिखने-पढ़ने से कोई व्यक्ति प्रबुद्ध नहीं हो जाता। अगर ऐसा होता तो मैंने कम से कम 6,000 पुस्तकें पढ़ी हैं। मगर मैं इतने वर्षों में प्रबुद्ध व्यक्ति नहीं बन पाया। गांधी जी कम कपड़े पहनते थे, वह सिर्फ एक धोती लपेटते थे और देश उन्हें बापू कहता था। अगर कोई व्यक्ति कम कपड़े पहन कर बड़ा बन सकता है, तो राखी सावंत महात्मा गांधी से बड़ी हो जाती।"

इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दीक्षित ने रविवार देर रात ट्वीट कर सफाई दी। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा "सोशल मीडिया पर कुछ मित्र मेरे भाषण के एक वीडियो अंश को अन्यथा अर्थों के संकेत के साथ प्रसारित कर रहे हैं। वास्तव में यह उन्नाव के प्रबुद्ध सम्मेलन में मेरे भाषण का अंश है, जिसमें सम्मेलन संचालक ने मेरा परिचय देते हुए मुझे प्रबुद्ध लेखक बताया था।"

उन्होंने कहा "मैंने इसी बिंदु से बात आगे बढ़ते हुए कहा था कि कुछ पुस्तकों और लेखों के लिखने से ही कोई प्रबुद्ध नहीं हो जाता। महात्मा गांधी कम कपड़े पहनते थे। देश ने उन्हें 'बापू' कहा, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं राखी सावंत भी गांधी जी हो जाएंगी।" दीक्षित ने एक अन्य ट्वीट में कहा "मित्रगण मेरे भाषण को वास्तविक संदर्भ में ही ग्रहण करने की कृपा करें।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेशराखी सावंतमहात्मा गाँधीट्विटरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया