लाइव न्यूज़ :

उप्र: विधान परिषद चुनाव में स्‍नातक कोटे से सपा ने दो, भाजपा ने एक सीट जीती

By भाषा | Updated: December 5, 2020 20:15 IST

Open in App

लखनऊ, पांच दिसंबर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए खंड स्‍नातक कोटे से पांच निर्वाचन क्षेत्रों में संपन्‍न हुए चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट भाजपा के खाते में गई है। वहीं, शेष दो सीटों के परिणाम आने अभी बाकी हैं, जिन पर मतगणना जारी है। चुनाव परिणाम शुक्रवार देर रात से आने शुरू हुए हैं।

इसबीच, सपा अध्‍यक्ष एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के विजयी उम्‍मीदवारों को बधाई देते हुए सत्‍तारुढ़ दल (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आगरा खंड स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मानवेंद्र सिंह 'गुरु जी' चुनाव जीत गये हैं, जबकि शुक्रवार देर रात झांसी-इलाहाबाद खंड स्‍नातक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के मान सिंह यादव ने जीत दर्ज की। वाराणसी खंड स्‍नातक क्षेत्र से सपा के आशुतोष सिन्‍हा ने जीत दर्ज की है।

वाराणसी और झांसी-इलाहाबाद खंड स्‍नातक क्षेत्र में सपा ने भाजपा के कब्‍जे वाली सीटें हासिल की हैं, जबकि आगरा खंड स्‍नातक क्षेत्र की सीट सपा को गँवानी पड़ी है।

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्‍ल ने बताया कि लखनऊ और मेरठ खंड स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी है, जहां देर रात तक चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षक कोटे की छह सीटों के परिणाम शुक्रवार को ही घोषित कर दिये गये थे, जिनमें तीन सीटें भाजपा, एक सपा और दो निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने जीती है।

मंगलवार को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान संपन्‍न हुआ था, जो छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और पांच खंड स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए कराए गए थे।

इस चुनाव में भाजपा, सपा, कांग्रेस, शिक्षक दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार समेत कुल 199 उम्‍मीदवार थे। बहुजन समाज पार्टी इस चुनाव से बाहर थी।

इन निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्‍यों का कार्यकाल छह मई को ही समाप्‍त हो गया था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इस चुनाव में देर हुई।

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्‍यक्ष एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘ विधान परिषद चुनाव में अपनी हार से बौखलाए भाजपाइयों ने मतगणना में गड़बड़ी करने की कोशिश के तहत झांसी पुलिस पर जानलेवा हमला किया। इन हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए।’’

यादव ने दावा किया, ‘‘इसी तरह आगरा में हजारों मतपत्र मनमाने तरीके से रद्द कर दिए गए हैं और इससे जनता में भारी आक्रोश है।’’

उन्‍होंने आरोप लगाया कि यह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पराजित करने का षडयंत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों