लाइव न्यूज़ :

उप्र: इटावा में सपा नेता की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:49 IST

Open in App

इटावा, चार फरवरी उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम भदवां मे बृहस्पतिवार की देर शाम सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार यादव उर्फ बबलू की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान बबलू को शाम को दो-तीन लोग घर से बुलाकर गांव के बाहर ले गये और बातचीत करते-करते गोली मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

तोमर ने बताया कि हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस दलों को लगाया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे का कारण आने वाले पंचायत चुनाव से संबंधित जान पड़ता है।

राजकुमार यादव समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। सपा नेता की मौत की खबर मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, अंशुल यादव, रघुराज सिंह आदि अन्य नेता व कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं