लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन की 5 गांठें, 60 सीटें जीतने का फार्मूला लीक

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: January 12, 2019 16:13 IST

SP-BSP alliance: बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सयुंक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कहा कि दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में 38-38 सीटों चुनाव लड़ेंगे।

Open in App

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के मारफत उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन का ऐलान शनिवार को हो गया। लखनऊ के ताज होटल में बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सयुंक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कहा कि दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में 38-38 सीटों चुनाव लड़ेंगे। जबकि बिना गठबंधन के दो सीटें कांग्रेस व दो सीटें कुछ अन्य पार्टियों के लिए छोड़ दी गई हैं।

असल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से एक राज्य छिन जाए तो दूसरे की तैयारी शुरू हो जाती है। लेक‌िन सपा-बसपा से यूपी छिन जाए तो करने को कुछ नहीं बचता। इसलिए दोनों प्रतिद्वंदी पार्टियों ने गठबंधन कर लिया है। लेक‌िन लोकसभा चुनाव लिए किए गए फैसले और रणनीतियों के पीछे को एक पहलू या कोई एक तथ्य नहीं होता। इस गठबंधन की गहराई में उतरें तो कई परतें खुलती हैं।

पहली गांठ- लोकसभा चुनाव 2014 में सपा-बसपा को मिले वोट

लोकसभा चुनाव 2014 में सपा को करीब 22 फीसदी वोट मिले थे। जबकि बसपा को 20 फीसदी वोट मिले थे। दोनों को जोड़ दें यह 42 फीसदी के पार पहुंच जाते हैं। दिलचस्प ये है कि भारतीय जनता पार्टी ने मोदी लहर में 42 फीसदी वोट ही पाया था। ऐसे में सपा-बसपा दो से पांच फीसदी वोट और जुटाती हैं तो सीटों में भारी अंतर डाल सकती हैं।

दूसरी गांठः लोकसभा चुनाव 2014 में सपा-बसपा की सीटें

अव्वल तो लोकसभा चुनाव 2014 में सपा-बसपा को मिलाकर महज 5 सीटें मिली थीं। इसमें भी बसपा का योगदान शून्य सीट का है। लेकिन दूसरे बसपा 30 सीटों पर नंबर पर रही थी, जिनमें सपा उम्मीदवारों के वोट जोड़ते ही बीजेपी से कहीं आगे निकल जाते हैं। इसी तरह 22 सीटों पर सपा दूसरे नंबर रही थी। इनमें बसपा उम्मीदवारों के वोट जोड़ते ही बीजेपी बौनी हो जाती है।

ऐसे में बीजेपी पांच, 30 व 22 कुल 57 सीटों का आंकड़ा पहुंचता है। लेकिन इस गठबंधन पहले ही फुलपुर, कैराना और गोरखपुर की सीटें बीजेपी से छीन ली हैं। ऐसे में यह आकड़ा 60 सीटों पर पहुंच जाता है।

तीसरी गांठः उत्तर प्रदेश में यादव मुस्‍लिम व एससी एसटी का वोट बैंक

उत्तर प्रदेश में 12 फीसदी यादव, 22 फीसदी दलित और 18 फीसदी मुस्लिम हैं। इन तीनों वर्गों पर सपा-बसपा की मजबूत पकड़ है और इन्हें जोड़ दें तो यह वोट फीसदी 52 को पार कर जाती है। यह भारतीय जनता पार्टी को मिले वोटों से कहीं ज्यादा है।

चौथी गांठः मिले मुलायम काशीराम, हवा में उड़ गए जयश्री राम

साल 1991 विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 221 सीटें जीती थीं। लेकिन 1993 में सपा-बसपा गठबंधन कर विवादित ढांचे के गिरने के बाद भी बीजेपी को बेदखल करने में सफल रही हैं। इस ऐतिहासिक पहलू को भी सपा-बसपा ध्यान में रखे हुए है।

पांचवीं गांठः एसपी-बीएसपी का गठबंधन क्यों?

- लोकसभा चुनाव 2014 में दोनों पार्टियों की करारी हार- विधानसभा चुनाव 2017 में सपा-बसपा की बड़ी हार - 2018 फूलपुर, गोरखपुर और कैराना लोकसभा उपचुनावों में सपा-बसपा गठबंधन की सफलता

- बीजेपी का काट के काट के तौर पर 2015 में बिहार के जद-यू/राजद/कांग्रेस महागठबंधन की जीत- 2018 में कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस का पोस्ट एलाएंस का सफल होना

- यूपी में मुस्लिम, यादय, एससी-एसटी वोट बैंक

टॅग्स :लोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुजन समाज में बसपा के घटते प्रभाव को थामने की तैयारी में मायावती, लखनऊ के बाद अब नोएडा में करेंगी शक्ति प्रदर्शन

भारतRJD के लिए जैसे गाने बने, वैसे गाने मत बना देना?, आखिर क्यों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कलाकार साथियों से अपील की, वीडियो

भारत2025-2026-2027?, राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के बाद अगला नंबर ममता दीदी और फिर सपा बहादुर अखिलेश यादव का?, केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट में लिखा, पढ़िए

भारतहिंदुत्व के नाम पर सरकार चलाना चाहते हैं?, माता प्रसाद पांडेय ने कहा- सीएम नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर करेगी बीजेपी

भारतकौन थे सुधाकर सिंह?, सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा...

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो