लाइव न्यूज़ :

उप्र: मां के साथ बलात्कार के आरोप में बेटा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 12, 2021 23:10 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 12 अक्टूबर बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में विधवा मां के साथ बलात्कार करने के आरोप में बेटे को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि घटना की जांच करायी गयी जिसके बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर के बाद आरोपी बेटे के खिलाफ थाना भमोरा में दुष्कर्म और धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अग्रवाल ने घटना के संदर्भ में बताया कि रविवार रात को बेटे ने कथित तौर पर अपनी विधवा मां के साथ ऐसा घिनौना कृत्य किया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़िता ने अपने रिश्तेदारों को घटना के बारे में जानकारी दी और फिर पुलिस में मामला दर्ज कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू