लाइव न्यूज़ :

उप्र : गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में छह लोगों ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: June 28, 2021 17:57 IST

Open in App

नोएडा, 28 जून जनपद गौतम बुद्ध नगर में अलग अलग जगहों पर एक महिला सहित छह लोगों ने बीते 24 घंटे में आत्महत्या की है।

पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने सोमवार को बताया कि कस्बा दादरी में रहने वाले अरमान की, इसी साल फरवरी में हिना (21 वर्ष) के साथ शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को हिना का शव उसके घर पर पंखे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

कुमार ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले गौरव (27 वर्ष) पुत्र शिव शंकर ने शनिवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के हल्द्वानी गांव में रहने वाले वीरपाल सिंह पुत्र नामकरण ने रविवार को अपने घर पर फांसी लगा ली। उन्होंने यह भी बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के गगन विहार कॉलोनी में रहने वाले सतवीर सिंह (45 वर्ष) पुत्र नत्थू सिंह ने भी अपने घर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। कुमार ने बताया कि थाना फेस-2 छेत्र में रहने वाले चंचल सिंह (43 वर्ष) पुत्र धीरेंद्र सिंह ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एक आवासीय सोसायटी की 15वीं मंजिल से कूद कर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में पता चला है कि 62 वर्षीय नरेश सैनी दिल्ली में रहते थे और कैंसर से पीड़ित थे। वह अपने बेटी दामाद से मिलने यहां आए थे और रविवार की सुबह उन्होंने 15वीं मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी।

इस बीच नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में रहने वाले धनंजय राजपूत (36 वर्ष) पुत्र बी पी सिंह ने पारा का सेवन कर आत्महत्या करने कर प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान