लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह यादव के बर्थडे पर फल बाँटने गए हाजी इकराम कुरैसी पर लगा अस्पताल परिसर में सिगरेट पीने का आरोप

By एएनआई | Updated: November 23, 2019 10:31 IST

सपा नेता हाजी इकराम क़ुरैशी ने अपनी सफायी में कहा कि वो अस्पताल के बाहर स्थित पार्क के पास सिगरेट पी रहे थे। क़ुरैशी ने एक पत्रकार से यह भी कहा कि 'तुम जैसा चाहो वैसा दिखा सकते हो क्योंकि बुरा प्रचार भी प्रचार ही है।'

Open in App

समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता हाजी इकराम कुरैशी शुक्रवार को (22 नवंबर)  मुरादाबाद के एक अस्पताल परिसर में धम्रपान करते हुए देखे गए। एसी नेता इकराम कुरैशी, मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में मरीजों को फल बांटने आए थे।

इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब देखा जा रहा है। जिसमें वह अस्पताल के परिसर में धूम्रपान करते हुए देखे जा सकते हैं।

इस घटना के बारे में जब कुरैशी से पूछा गया, उन्होंने इस बात से इंकार करते हुए कहा कि वह अस्पताल के परिसर में नहीं थे। "मैं अस्पताल में नहीं था, मैं बाहर पार्क के पास था, तुम जैसा चाहो वैसा देख सकते हों, लेकिन बुरा प्रचार करना भी एक तरह का  प्रचार ही है।"

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कुरैशी ने बताया कि वह मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर अस्पताल में फल बांटने आए थे।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन 22 नवंबर पर समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में उन्हें बधाई देने वाले पोस्टर बैनर लगवाए थे।

 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं