लाइव न्यूज़ :

यूपी: जीप-ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत, पांच की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: March 21, 2019 15:04 IST

बहराइच लखनऊ राजमार्ग पर जरवल रोड थाना इलाके झुकिया गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली खराब होकर खड़ी थी। देर रात तेज रफ्तार जीप की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई।

Open in App

उत्तर प्रदेश में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर थाना जरवल रोड इलाके में बुधवार देर रात जीप व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात गोंडा जिले के थाना करनैलगंज अंतर्गत अल्लीपुर गोकुला गांव निवासी 11 लोग सीतापुर स्थित तीर्थ स्थल नैमिषारण्य से वापस लौट रहे थे। बहराइच लखनऊ राजमार्ग पर जरवल रोड थाना इलाके झुकिया गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली खराब होकर खड़ी थी। देर रात तेज रफ्तार जीप की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं व एक पुरूष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किए गये गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों की लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

दुर्घटना में घायल जीप सवार छह लोगों को पास के मुस्तफाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटना में मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पायी है। भाषा स जफर हक हक

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां