UP Election Result: जमानियां विधानसभा सीट पर 9915 वोटों से आगे चल रहे सपा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, भाजपा की सुनीता सिंह पिछड़ीं

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 13:12 IST2022-03-10T12:53:45+5:302022-03-10T13:12:22+5:30

जमानियां विधानसभा सीट की तो यहां समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता ओम प्रकाश सिंह 7 हजार से अधिक वोटों से भाजपा की सुनीता सिंह से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, ओम प्रकाश सिंह 9915 वोटों से आगे चल रहे हैं।

UP Result Former sp om Prakash Singh leading by 9915 votes in zamania assembly Sunita Singh trail | UP Election Result: जमानियां विधानसभा सीट पर 9915 वोटों से आगे चल रहे सपा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, भाजपा की सुनीता सिंह पिछड़ीं

UP Election Result: जमानियां विधानसभा सीट पर 9915 वोटों से आगे चल रहे सपा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, भाजपा की सुनीता सिंह पिछड़ीं

Highlightsजमानियां विधानसभा से कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैंचुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, ओम प्रकाश सिंह 9915 वोटों से आगे चल रहे

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा यूपी में एक बार फिर सत्ता पर काबिज होते दिख रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 399 सीटों के जारी रुझान में भाजपा 248 सीटों पर आगे चल रही हैं वहीं समाजवादी पार्टी सिर्फ 114 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। पूर्वांचल की कई सीटों पर सपा भाजपा से आगे है।

बात करें जमानियां विधानसभा सीट की तो यहां समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता ओम प्रकाश सिंह 7 हजार से अधिक वोटों से भाजपा की सुनीता सिंह से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, ओम प्रकाश सिंह 9915 वोटों से आगे चल रहे हैं। ओम प्रकाश सिंह अभी तक 19503 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। जारी गिनती के बीच सुनीता सिंह 9588 वोटों के साथ पीछा कर रही हैं। ओम प्रकाश सिंह को जहां अभी तक 53.4 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि सुनीता सिंह 26.25 प्रतिशत वोट के साथ पीछे चल रही हैं। 

गौरतलब है कि जमानियां विधानसभा से कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।  सपा से ओम प्रकाश सिंह, भाजपा से सुनीता सिंह, कांग्रेस से फरजाना, बहुजम समाजपार्टी से मोहम्मद युसूफ अली खान, सीपीआई से इश्वरी, आम आदमी पार्टी से रवि प्रकाश, बहुजन मुक्ति पार्टी से रामप्रसाद, जनअधिकार पार्टी से सहतू, शिवसेना से सीमा देवी चुनावी मैदान में थे। वहीं चार 5 उम्मीदवार- अखंड प्रताप, जगन बहादुर, राजेंद्र प्रसाद, रामाश्रय सर्वदेव सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे।  

 

Web Title: UP Result Former sp om Prakash Singh leading by 9915 votes in zamania assembly Sunita Singh trail

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे