लाइव न्यूज़ :

उप्र: दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2021 22:16 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 17 नवंबर बहराइच जिले की पुलिस तथा वन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को भारत-नेपाल के सीमावर्ती मोतीपुर क्षेत्र से करीब एक करोड़ रूपये मूल्य का दुर्लभ प्रजाति का 'सैंडबोआ' सांप बरामद कर एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के निर्देश पर वन विभाग के साथ संयुक्त गश्त के दौरान मंगलवार शाम एक वन्यजीव तस्कर नियाज अली को मोतीपुर थानांतर्गत मटिहा मोड़ के निकट रोककर उसकी कार की तलाशी ली गयी। इस दौरान उसमें से एक सैंडबोआ सांप बरामद किया गया। नियाज को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये वन्यजीव तस्कर तथा उसके फरार साथी के खिलाफ मोतीपुर थाने में भारतीय दण्ड विधान तथा भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

कुमार ने बताया कि बरामद सैंडबोआ सांप दुर्लभ व संरक्षित श्रेणी का वन्यजीव है। इसका वजन करीब पांच किलोग्राम है। उन्होंने बताया कि आरोपी तस्कर ने इसे तस्करी कर नेपाल ले जाने की बात कुबूल की है।

कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच किलो वजन के एक सांप की कीमत करीब एक करोड़ रूपए आंकी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां