लाइव न्यूज़ :

उप्र: बच्ची के साथ बलात्कार, हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा

By भाषा | Updated: March 25, 2021 20:57 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 25 मार्च उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक पोक्सो अदालत ने छह वर्षीय बच्ची को अगवा कर बलात्कार करने और उसकी हत्या किए जाने के मामले में आरोपी व्यक्ति को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। एक सरकारी वकील ने बृहस्पतिवार को यह जानकार दी।

विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह ने संत कुमार पर 88,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। कुमार पर बलात्कार, हत्या और पोक्सो अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए थे। घटना के बाद से ही संत कुमार जेल में था।

सरकारी वकील दीपक गौतम और विनय अरोड़ा ने कहा कि शाहपुर थानांतर्गत शौरम गांव में 29 नवंबर 2016 को यह घटना हुई थी। छह वर्षीय बच्ची कुमार की दुकान पर अपने जूते की मरम्मत कराने गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी।

उन्होंने बताया कि एक नहर के किनारे से तीन दिसंबर को बच्ची का शव बरामद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वंदे मातरम' के पहले दो छंदों के इस्तेमाल का फैसला सिर्फ नेहरू का नहीं था, खरगे

भारतवंदे मातरम् के दो टुकड़े न करते तो देश का विभाजन नहीं हुआ होता, गृह मंत्री अमित शाह

भारतMDC 2025 results: कुल 25 सीट, एमएनएफ के खाते में 8, कांग्रेस 7, भाजपा-निर्दलीय 2-2 और सत्तारूढ़ जेडपीएम के पास 6 सीट, लाई स्वायत्त जिला परिषद चुनाव त्रिशंकु

कारोबार8वें वेतन आयोग पर सरकार ने संसद में अहम जानकारी दी, बताया कब से लागू होगा, और भी बहुत कुछ

कारोबार228 करोड़ रुपये का नुकसान, अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल और आरएचएफएल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधान परिषद चुनाव 2026ः जून में 9 सीट खाली, राजद को लगेगा झटका, केवल 1 सीट मिलने की संभावना?, उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश बनेंगे विधायक?

भारतमुंबई और ठाणे में गठबंधन, सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का फैसला

भारतMadhya Pradesh: राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का भाई गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

भारतपुडुचेरी की NDA सरकार से सीख ले द्रमुक सरकार?, टीवीके प्रमुख विजय बोले- 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से 100 प्रतिशत सबक मिलेगा

भारतबिहार जीत के शिल्पकार नीतीश कुमार?, NDA सांसदों ने पीएम मोदी को माला पहनाकर बधाई दी, देखिए वीडियो