लाइव न्यूज़ :

उप्र: जमानत पर रिहा बलात्कार का आरोपी दोबारा गिरफ्तार, पीड़िता को प्रताड़ित करने का आरोप

By भाषा | Updated: September 30, 2021 13:09 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), सितंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में जमानत पर रिहा बलात्कार के एक आरोपी को पीड़िता को प्रताड़ित करने की कोशिश करने के आरोप में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि हरपाल सिंह (50) एक किशोरी से बलात्कार के मामले में पिछले पांच साल से जेल में था। घटना के समय पीड़िता की उम्र 16 साल थी।

थाना प्रभारी राधे श्याम यादव ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था और वह तितावी थाना क्षेत्र स्थित पीड़िता के गांव गया तथा उसे प्रताड़ित करने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद उसे बुधवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल