लाइव न्यूज़ :

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार कल, वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, कहा- 75 का हो चला हूं, अब पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाऊंगा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: August 20, 2019 17:16 IST

सीटों के अनुपात के हिसाब यूपी में मंत्रिमंडल में 60 मंत्री हो सकते हैं। येगी कैबिनेट में 47 मंत्री थे। रीता बहुगुणा जोशी, डॉक्टर एस पी सिंह बघेल और सत्यदेव पचौरी के सांसद बनने के बाद उनके यूपी में उनके पद खाली पड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल, संगठन की नीति मंत्रियों के लिए पद पर बने रहने के लिए आ रही आड़ेवित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने उम्र के आधार पर अपना इस्तीफा सौंपा, 75 वर्ष हो चुकी है उनकी उम्र

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री राजेश अग्रवाल ने उम्र के आधार पर अपना इस्तीफा सौंपा है। योगी मंत्रिमंडल में वित्तमंत्री अग्रवाल ने कहा, ''संगठन की नीति मानते हुए मैंने अपना इस्तीफा राज्य सरकार को सौंप दिया है क्यों कि मेरी उम्र 75 वर्ष हो गई है। अब यह पार्टी के ऊपर है कि इस्तीफा स्वीकार करती है या नहीं। जो भी जिम्मेदारियां मुझे दी जाएंगी, उनका मैं निर्वहन करूंगा।'' राजेश अग्रवाल के अलावा बेसिका शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने भी अपना स्तीफा राज्य सरकार को सौंपा है। मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले कुछ और मंत्रियों के इस्तीफा सौंपने की अटकलें लग रही हैं। 

बता दें कि सोमवार (19 अगस्त) को योगी कैबिनेट का विस्तार होना था लेकिन हो नहीं सका। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक होने की वजह से मंत्रिमंडल के विस्तार को आगे के लिए टाला गया, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। 

राजभवन के आधिकारिक सूत्र की मानें तो योगी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित पहला विस्तार कल (बुधवार) होगा। सूत्रों के मुताबिक, योगी की नई कैबिनेट में 15 नए चेहरे होंगे। कैबिनेट विस्तार के लिए जिन नामों पर चर्चाओं का बाजार गर्म है, उनमें विधायक कपिल देव अग्रवाल, अनिल शर्मा, उदय भान सिंह, सतीश द्विवेदी, दल बहादुर कोरी, अशोक कटारिया, नीलिमा कटियार, राम चौहान, महेंद्र सिंह, अनिल राजभर, नीलकंठ तिवारी, मोहसिन रजा शामिल हैं। यह भी कहा जा रहा है कि लगभग आधा दर्जन मंत्रियों की पदोन्नति भी हो सही हो सकती है। 

इन लोगों की जगहें भरी जाएंगी

सीटों के अनुपात के हिसाब यूपी में मंत्रिमंडल में 60 मंत्री हो सकते हैं। येगी कैबिनेट में 47 मंत्री थे। रीता बहुगुणा जोशी, डॉक्टर एस पी सिंह बघेल और सत्यदेव पचौरी के सांसद बनने के बाद उनके यूपी में उनके पद खाली पड़े हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में 'एक व्यक्ति-एक पद' के सिद्धांत के आधार पर स्वतंत्र देव सिंह भी इस्तीफा दे चुके हैं। बीते दिनों उन्हें उत्तर प्रदेश में बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था। सीएम योगी ने रविवार देर उनका इस्तीफा स्वीकार किया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर राज्य सरकार के मंत्रिमंडल से बाहर हो चुके हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल