लाइव न्यूज़ :

उप्र: राधामोहन ने पंचायत चुनाव की रणनीति पर योगी के साथ की चर्चा

By भाषा | Updated: December 5, 2020 20:43 IST

Open in App

लखनऊ, पांच दिसंबर उत्‍तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक की और इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आवास पर जाकर उनके साथ एक समन्‍वय बैठक भी की।

सूत्रों ने बताया कि सिंह ने पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्‍यमंत्री आवास पर समन्‍वय बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति और विधान परिषद चुनाव में भाजपा को मिली सफलता एवं चुनौतियों पर चर्चा की।

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल के अलावा अन्य नेता भी उपस्थित थे।

भाजपा मुख्‍यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राधा मोहन सिंह ने कहा , ‘‘पंचायत चुनाव से जुडे़ सभी पार्टी पदाधिकारी योजना पूर्वक प्रवास कर स्थानीय स्तर पर राजनैतिक व सामाजिक स्थिति का आकलन करें। साथ ही, पंचायत चुनाव में पार्टी के मोर्चों, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भी अपनी सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करें।’’

उन्होंने समाज के सभी जाति एवं वर्ग के लोगों से सम्पर्क व संवाद पर जोर दिया।

शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां आये राधामोहन सिंह ने राज्य भाजपा मुख्‍यालय में प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह की अध्‍यक्षता में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में पंचायत चुनाव में पार्टी की रणनीति पर विचार विमर्श किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे ज़मीनी स्तर पर पंचायत चुनाव की तैयारियों में पार्टी की योजना के अनुसार अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: नीतीश कुमार के हिजाब विवाद को लेकर मिली पाकिस्तान से धमकी, महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने छोड़ दिया बिहार

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतLokmat National Conclave 2025: बिहार चुनाव पर मनोज झा की दो टूक, फ्री स्कीम से बिगड़ रहा चुनावी संतुलन

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

भारत अधिक खबरें

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर