उप्र: प्रदर्शनकारी किसानों ने ईस्टर्न पेरीफेरल पर जाम लगाया

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:04 IST2021-04-10T21:04:57+5:302021-04-10T21:04:57+5:30

UP: Protesting farmers blocked Eastern peripheral | उप्र: प्रदर्शनकारी किसानों ने ईस्टर्न पेरीफेरल पर जाम लगाया

उप्र: प्रदर्शनकारी किसानों ने ईस्टर्न पेरीफेरल पर जाम लगाया

नोएडा (उप्र), 10 अप्रैल केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन तेज करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के सदस्यों ने गांव रामपुर फतेहपुर (सिरसा) के पास ईस्टर्न पेरीफेरल पर शनिवार को जाम लगा दिया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू (अराजनीतिक) के पदाधिकारी और किसान शनिवार सुबह रामपुर फतेहपुर (सिरसा) के पास ईस्टर्न पेरीफेरल पहुंचे और उन्होंने वहां जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल पर वाहनों की कतारें लग गई।

इस दौरान मौके पर पहुँचे पुलिस बल ने वाहनों के मार्ग में बदलाव कराया।

भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष अनित कसाना ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के हित में तीनों कृषि बिलों को वापस लेना चाहिए।

इस दौरान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP: Protesting farmers blocked Eastern peripheral

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे