सपा से कांग्रेस के गठबंधन की संभावन, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब- चुनाव बाद परिस्थितियों पर निर्णय लेंगे
By अनिल शर्मा | Updated: February 12, 2022 08:53 IST2022-02-12T08:39:47+5:302022-02-12T08:53:43+5:30
प्रियंका गांधी ने एक टीवी कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए कहा कि हम जीत के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। मेरा मकसद यूपी की राजनीति को बदलना है। वहीं चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि समय आने पर मैं चुनाव लड़ूंगी।

सपा से कांग्रेस के गठबंधन की संभावन, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब- चुनाव बाद परिस्थितियों पर निर्णय लेंगे
UP Assembly Elections 2022: यूपी में पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण की तैयारियां हो चुकी हैं। 14 फरवररी यानी सोमवार को दूसरे चरण के लिए 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान होंगे। इस बीच प्रियंका गांधी ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर अपनी बातें रखी हैं।
एबीपी न्यूज के कार्यक्रम घोषणापत्र में प्रियंका गांधी से सवाल किया गया, 'क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सपा से गठबंधन हो सकता है?' इसका जवाब देते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि "चुनाव के बाद जो परिस्थितियां आएंगी, उस समय हम निर्णय लेंगे कि क्या करना है।"
बकौल प्रियंका, "योगी जी हों, मायावती जी हों या अखिलेश जी हों, मैं सबका आदर करती हूं। मैं उनकी बुराइयां क्यों करूं। मैं उनकी राजनीति की बुराई करती हूं। उनकी राजनीति हमें पसंद नहीं आती है, मैं यही बात कहती हूं।''
प्रियंका गांधी ने कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए कहा कि हम जीत के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। मेरा मकसद यूपी की राजनीति को बदलना है। वहीं चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि समय आने पर मैं चुनाव लड़ूंगी, अभी मेरे पास चुनाव लड़ने का समय नहीं है।