UP Election 2022: 10 फरवरी से 7 मार्च तक Exit Polls पर रोक, राज्य चुनाव आयुक्त ने लिया फैसला
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 29, 2022 19:50 IST2022-01-29T19:35:36+5:302022-01-29T19:50:08+5:30
UP polls:उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा।

UP Election 2022: 10 फरवरी से 7 मार्च तक Exit Polls पर रोक, राज्य चुनाव आयुक्त ने लिया फैसला
UP polls: उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयुक्त ने बड़ा फैसला लिया है। 10 फरवरी की सुबह 7 बजे से 7 मार्च की शाम 6:30 बजे के बीच एग्जिट पोल के प्रकाशन / प्रसारण पर रोक लगा दी है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने विभिन्न समाचार चैनल पर दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी।
यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी एग्जिट पोल 10 फरवरी को सुबह 7.00 बजे से 7 मार्च को शाम 6.30 बजे तक प्रतिबंधित कर दिया है। प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक में इसका प्रकाशन नहीं किया जाएगा।
UP polls: State Election Commissioner bans publication/broadcast of exit polls between 7 am of Feb 10 and 6:30 pm of March 7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 29, 2022
इस सिलसिले में निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर विभिन्न समाचार चैनल द्वारा दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।
पटेल ने पत्र में कहा था कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के बाद से कई चैनल ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं जिससे मतदाता भ्रमित हो रहे हैं और चुनाव प्रभावित हो रहा है। यह कार्य आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। पटेल ने मांग की है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए न्यूज चैनल द्वारा दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।