लाइव न्यूज़ :

UP: अलीगढ़ में BJP कार्यकर्ताओं से उलझना पुलिस वालों को पड़ा महंगा, सिपाही निलंबित, इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

By भाषा | Updated: September 20, 2020 14:36 IST

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने कहा कि इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार के आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है वहीं, इसी आरोप में एक पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक संजीव राजा ने कहा कि वाहनों की चेकिंग के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मित्तल ने पुलिस से आग्रहपूर्वक कहा था कि वह अपनी गाड़ी के कागजात साथ में लाना भूल गए हैं।भाजपा विधायक ने कहा कि पुलिस को वाहन चेकिंग करने का अधिकार है लेकिन इसकी आड़ में उसे जिम्मेदार नागरिकों से अभद्रता करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता है।

अलीगढ़अलीगढ़ जिले में वाहन निरीक्षण के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा भाजपा कार्यकर्ता से कथित रूप से दुर्व्यवहार किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की नौबत आ गयी। इस मामले में आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और एक इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने रविवार को बताया कि शनिवार को मसूदाबाद चौराहे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान तनिष्क मित्तल नामक भाजपा कार्यकर्ता से बन्नादेवी थाने में तैनात सिपाही का वाहन के कागजात ना होने को लेकर विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि काफी कहासुनी होने के बाद मित्तल को थाने लाया गया था जिसके बाद थाना परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस तथा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की नौबत आ गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह के मुताबिक किसी कार्यकर्ता की सूचना पर अलीगढ़ से भाजपा विधायक संजीव राजा भी मौके पर पहुंच गए और इस दौरान उन्होंने तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नाराज कार्यकर्ताओं को समझाया-बुझाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने कहा कि इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार के आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है वहीं, इसी आरोप में एक पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

भाजपा विधायक संजीव राजा ने कहा कि वाहनों की चेकिंग के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मित्तल ने पुलिस से आग्रहपूर्वक कहा था कि वह अपनी गाड़ी के कागजात साथ में लाना भूल गए हैं और वह उन्हें अपने घर से लाकर पुलिस के सामने पेश कर देंगे मगर इसके बावजूद पुलिस ने बदतमीजी शुरु कर दी।

संजीव ने कहा कि पुलिस को वाहन चेकिंग करने का अधिकार है लेकिन इसकी आड़ में उसे जिम्मेदार नागरिकों और आम लोगों से अभद्रता करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता। भाषा सं सलीम नेत्रपाल शोभना शोभना

टॅग्स :अलीगढ़उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं