लाइव न्यूज़ :

उप्र: पुलिस अधीक्षक को जान से मारने की धमकी देने वाला सिपाही बर्खास्‍त

By भाषा | Updated: December 12, 2020 20:36 IST

Open in App

बस्ती (उप्र), 12 दिसंबर बस्‍ती जिले में पुलिस अधीक्षक और थानेदार समेत सात लोगों को कथित तौर पर गोली मारने की धमकी का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने बर्खास्‍त कर दिया है।

बस्‍ती के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कप्‍तानगंज थाने में तैनात रहे सिपाही दिग्विजय राय को अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्‍त कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तैनाती के दौरान कई बार सिपाही पर अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की गई है।

एएसपी रवीन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना कप्तानगंज मे सिपाही दिग्विजय राय तैनात था जिसे अनुशासनहीनता के कारण निलंबित किया गया था। बीते तीन और चार दिसंबर को पुलिस लाइन में भी उसने अधिकारियों के प्रति अमर्यादित बात कही और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें पोस्‍ट कीं।

एएसपी ने बताया कि इसके बाद उसके परिजनों को बुलाया गया और समझा-बुझाकर उसे पांच दिन के लिए घर भेज दिया गया।

उन्‍होंने बताया कि आरोपी ने दोबारा नौ और 10 दिसंबर को पुलिस लाइन में हंगामा किया और अधिकारियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस लाइन की कुर्सी तोड़ी और फिर फेसबुक पर आमर्यादित पोस्ट डाली, जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को बर्खास्त कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू