लाइव न्यूज़ :

युवक को डूबता देख सब इंस्पेक्टर ने नदी में लगाई छलांग, बहादुरी को हर कोई कर रहा सलाम, देखें वीडियो

By अभिषेक पारीक | Updated: June 20, 2021 22:16 IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक सब इंस्पेक्टर ने डूबते युवक की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार एक युवक को बचाने के लिए नदी में कूद गए।

Open in App
ठळक मुद्देसब इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने एक डूबते युवक की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। आशीष ने बचपन में तैराकी सीखी थी और उसके बाद उन्होंने कभी तैराकी नहीं की। आशीष को बहादुरी के लिए प्रशस्ति पत्र और 25 हजार की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक सब इंस्पेक्टर ने डूबते युवक की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार एक युवक को बचाने के लिए नदी में कूद गए। उनकी बहादुरी को बयान करने वाला वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि आशीष एक युवक को हाथ पकड़कर किनारे की ओर ला रहे हैं। 

पुलिस के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर आशीष नदी किनारे अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने नदी में किसी के गिरने की आवाज सुनी। उन्होंने बिना वक्त गंवाए नदी में छलांग लगा दी। खास बात है कि आशीष ने बचपन में तैराकी सीखी थी और उन्होंने उसके बाद कई सालों तक तैराकी नहीं की। 

25 हजार के इनाम की घोषणा

आईपीएस अधिकारी कलानिधी नैथानी ने आशीष की बहादुरी का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्हांने अपने ट्वीट में लिखा, 'अलीगढ़ पुलिस के जांबांज सब इंस्पेक्टर आशीष ने बचपन में तैराकी सीखी थी। उसके बाद कई सालों तक तैराकी नहीं की, लेकिन डूबते हुए की जान बचाने के लिए खाकी किस कदर समर्पित है, यह दुनिया को दिखा दिया।' इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में इस बहादुरी के लिए आशीष को प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित करने की भी घोषणा की है। 

कई लोगों ने की सराहना

अब तक इस वीडियो को पंद्रह हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना की है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?