लाइव न्यूज़ :

उप्र पुलिस ने आप सांसद संजय सिह को लखीमपुर खीरी जाने से रोका: पार्टी

By भाषा | Updated: October 4, 2021 12:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप)के सांसद संजय सिंह को उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने उस समय रोक लिया जब वह रविवार देर रात लखीमपुर खीरी जा रहे थे।

लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में आठ लोग मारे गये हैं।

आप ने बताया कि पार्टी नेता सिंह को पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने देर रात करीब 2:30 बजे सीतापुर के बिस्वान में रोक लिया। वह हिंसा में मारे गये किसानों के परिजनों से मिलने लखीमपुर खीरी जा रहे थे।

एक आप नेता ने दावा किया कि राज्यसभा सदस्य सिंह अभी उसी क्षेत्र में हैं और उन्होंने लौटने से इनकार कर दिया है।

आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘किसानों की हत्या कर दी गई और अब उनके परिवार से संवेदना व्यक्त करने जा रहे सांसद संजय सिंह जी को रात भर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी सड़क पर रोक कर खड़े हैं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘किसानों के परिवार के ये आँसू भारी पड़ेंगे योगी जी!’’

संजय सिंह ने कुछ वीडियो क्लिप जारी किये हैं जिनमें उन्हें पुलिस कर्मियों से सवाल करते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें लखीमपुर खीरी जाने से क्यों रोका जा रहा है।

ऐसे ही एक वीडियो में वह पुलिस अधिकारियों से कहते सुने जा सकते हैं, ‘‘आपने मुझे क्यों रोका है? गिरफ्तारी का आदेश दिखाइए। मैं थाने आऊंगा। मैं संवेदना प्रकट करने जा रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन