लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पीलीभीत में जनता कर्फ्यू के दौरान भीड़ के साथ सड़कों पर शंखनाद करते दिखे पुलिस अधिकारी, सफाई में कही ये बात

By प्रिया कुमारी | Updated: March 23, 2020 12:57 IST

22 मार्च को जनका कर्फ्यू के दौरान लोग शाम 5 बजे लोगों ने घर के बाहर आकर थाली, ताली और शंखनाद से लोगों का हौसला बढ़ाया। लेकिन यूपी के पीलीभीत का नजारा ही कुछ और था। सड़को पर लोग भीड़ करके शंख लेकर नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के पीलीभीत में जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर भीड़ में पुलिस भी आई नजर, वीडियो वायरलवीडियो वायरल के बाद सवाल उठने लगे, जिसके बाद पीलीभीत पुलिस ने ट्वीट कर सफाई दी है।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक सीनियर पुलिस अधिकारी का जनता कर्फ्यू के दौरान भीड़ के साथ घूमते हुए घंटी और थाली बजाने का वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं। इस वीडियो में एसपी अभिषेक दीक्षित के साथ जिला मजिस्ट्रेट वैभव श्रीवास्तव भी सड़कों पर भीड़ के साथ घूमते और थाली बजाते नजर आ रहे हैं। दरअसल कोरोना संकट को देखते हुए पीएम मोदी की अपील पर 22 मार्च (रविवार) को जनता कर्फ्यू बुलाया गया था। 

पीएम मोदी ने साथ ही रविवार शाम 5 बजे लोगों को घरों की बालकनी या खिड़की पर आकर  थाली, ताली और शंखनाद से कोरोना बीमारी के खिलाफ काम कर रहे लोगों का हौसला बढ़ाने की अपील की थी। बहरहाल, उठ रहे सवालों से बचने के लिए पीलीभीत पुलिस ने ट्वीट कर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि डीएम या एसपी द्वारा जुलूस नहीं निकाला गया है। कुछ जनता बाहर आ चुकी थी तो भावनात्मक जुड़ाव द्वारा वहां से हटाया गया, क्योंकि बल प्रयोग व्यावहारिक नहीं था। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पीलीभीत पुलिस की बहुत आलोचना की जा रही है, जिसके बाद उन्होंने ये सफाई दी है। 

ये नजारा केवल यूपी का ही नहीं बल्कि कई राज्यों का था। जो शाम के 5 पांच बजे जुलूस की तरह घंटी बजाते और नाचते निकल गए। हैरानी तो और भी ज्यादा तब होती है जब इस भीड़ में कोई पुलिस वाला नजर आता है। मालूम हो 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान पीएम मोदी ने शाम 5 बजे केवल 5 मिनट के लिए अपने घर के दरवाजे,खिड़की या बालकनी में खड़े होकर, थाली,ताली बजाने की अपील की थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह