लाइव न्यूज़ :

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में यूपी पुलिस ने मारा छापा, 9 हजार चोरी हुईं किताबों का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 16:41 IST

आजम खान पिछले कई दिनों से लोकसभा स्पीकर की चेयर संभाल रहीं महिला सांसद रमा देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भी विवादों में घिरे हुये थे। हालांकि उन्होंने 29 जुलाई को सदन में बीजेपी सांसद रमा देवी से माफी मांग ली थी। 

Open in App
ठळक मुद्देआजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन का पट्टा रद्द कर दिया गया था। ये आजम खान की करोड़ों की जमीन का पट्टा था। अदालत ने 15 दिन के अंदर यूनिवर्सिटी गेट को हटाने का आदेश भी दिया था। कोसी नदी की जमीन पर जौहर यूनिवर्सिटी कैंपस है। 

उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। यूपी पुलिस ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर छापा मारा है। यूपी पुलिस ने ये छापेमारी 9 हजार किताबों के चोरी के आरोप में किया है। पुलिस के मुताबिक ये किताबें रामपुर में स्थापित मदरसा आलिया से चोरी हुई थी। जिसमें से कुछ किताबें जौहर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी से बरामद हुई हैं। हालांकि अभी यूनिवर्सिटी में तलाश जारी है। 

पिछले हफ्ते में आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन का पट्टा रद्द कर दिया गया था। ये आजम खान की करोड़ों की जमीन का पट्टा था। 26 जुलाई को उप जिलाधिकारी (सदर) प्रेम शंकर तिवारी की अदालत ने जौहर यूनिवर्सिटी की 7 हेक्टेयर जमीन के पट्टे को रद्द कर दिया था। इससे पहले जौहर यूनिवर्सिटी के बीच से गुजरने वाली सड़क को लेकर अदालत ने 3.27 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके अलावा अदालत ने 15 दिन के अंदर यूनिवर्सिटी गेट को हटाने का आदेश भी दिया था। कोसी नदी की जमीन पर जौहर यूनिवर्सिटी कैंपस है। 

आजम खान पिछले कई दिनों से लोकसभा स्पीकर की चेयर संभाल रहीं महिला सांसद रमा देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भी विवादों में घिरे हुये थे। हालांकि उन्होंने 29 जुलाई को सदन में बीजेपी सांसद रमा देवी से माफी मांग ली थी। 

टॅग्स :आज़म खानरामपुरसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है