लाइव न्यूज़ :

उप्र:दारोगा पर महिला से दुष्कर्म का आरोप

By भाषा | Updated: January 15, 2021 19:12 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 15 जनवरी जिले के एक दारोगा के खिलाफ दुराचार करने और पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाने का एक बार फिर से आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि थाना जलालाबाद में तैनात दारोगा सुनील शर्मा पर एक महिला ने आरोप लगाया है, “वह (महिला) मुकदमे की तारीख के बाद शाहजहांपुर से वापस कलान जाने के लिए एक ऑटो (तिपहिया वाहन) में बैठी लेकिन ऑटो चालक ने उसे एक सुनसान जगह पर उतार दिया और कलान जाने से मना कर दियाl”

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके बाद दारोगा सुनील शर्मा वहां पहुंच गए और उन पर आरोप है कि उन्होंने महिला को धमकी दी तथा उसे अपनी कार में जबरन डालकर सुनसान जगह ले गए।

आनंद ने बताया कि इसके बाद दारोगा ने महिला को ‘कोल्ड ड्रिंक’ में कोई नशीला पदार्थ डाल कर पिलाया तथा उसके साथ दुराचार किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया ।

महिला ने पिछले साल 2 सितंबर को शर्मा के विरुद्ध दुराचार का एक मामला दर्ज कराया था। उस समय शर्मा कलान थाने के प्रभारी थे। महिला ने शर्मा पर आरोप लगाया था कि उसका उसके पति के साथ दहेज विवाद चल रहा है और वह इसी मामले के सिलसिले में शर्मा के संपर्क में आई थी।

इस घटना का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद एक मामला दर्ज किया गया था लेकिन बदायूं पुलिस ने अपनी जांच में मामले को खत्म करते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।

पीड़िता 8 जनवरी को इसी मामले में कोर्ट में अर्जी देने के लिए शाहजहांपुर न्यायालय आई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि वहां से लौटते समय उक्त दारोगा ने दुराचार किया।

पुलिस अधीक्षक आनंद ने बताया कि आरोपी सुनील शर्मा का गैर जनपद स्थानांतरण के लिए लिखा गया है, वही पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए मामले की जांच भी दूसरे जिले की पुलिस से कराई जाएगी।

पुलिस ने आज महिला को चिकित्सीय जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू