उप्र पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए नया टेलीफोन हेल्पलाइन शुरू किया

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:20 IST2021-02-12T20:20:22+5:302021-02-12T20:20:22+5:30

UP Police launches new telephone helpline to protect women | उप्र पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए नया टेलीफोन हेल्पलाइन शुरू किया

उप्र पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए नया टेलीफोन हेल्पलाइन शुरू किया

लखनऊ, 12 फरवरी उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए शुक्रवार को एक नया टेलीफोन हेल्पलाइन आरंभ किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उप्र पुलिस की महिला पावरलाइन शाखा की अपर पुलिस महानिदेशक नीरा रावत ने कहा, ‘‘वूमन पावर लाइन-1090 नया हेल्पलाइन है, जिसे ‘हमारी सुरक्षा: मोबाइल हाथ में, 1090 साथ में’ लक्ष्य के साथ आरंभ किया गया है। ’’

उन्होंने इस नयी सेवा की शुरूआत करते हुए कहा कि यह डिजिटल पहुंच कार्यक्रम है, जिसका लक्ष्य लोगों तक डिजिटल माध्यम से पहुंचना और जागरूकता पैदा करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपराध करने वालों के मन में डर पैदा करना चाहते हैं। साथ ही, हमारा यह भी मानना है कि महिलाओं से जुड़े मुद्दे के समाधान के लिए एक सांस्कृतिक बदलाव लाना भी जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP Police launches new telephone helpline to protect women

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे