लाइव न्यूज़ :

आपात सेवा 112 पीआरवी में अब होगी यूपी पुलिस की महिला सुरक्षाकर्मी की तैनात, रात में अकेली महिलाओं को घर तक पहुंचाएगी

By भाषा | Updated: December 9, 2019 19:29 IST

उन्होंने बताया कि जिलों में नियुक्त महिला कर्मियों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण प्रदान कर महिला पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) पर नियुक्त किया जायेगा। जो सामान्य गश्त एवं आपात प्रतिक्रिया के कार्य भी करेगी। डीजीपी सिंह ने बताया कि महिलाओं की बेहतर सुरक्षा देने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की जा

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि पूरी जिम्मेदारी के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिये कार्य करें।112 नंबर पर काल कर अकेली महिलायें पुलिस को बुला सकती है।

उत्तर प्रदेश में देर रात दफ्तर या काम से लौटने वाली महिलाओं को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी राज्य पुलिस ने ली है। इसके लिए पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने विशेष कार्ययोजना तैयार कर ली है और कल मंगलवार से इसे अमली जामा पहनाया जाएगा।

हैदराबाद और उन्नाव की घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसे देखते हुए महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने कार्ययोजना बनायी है। पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने बताया कि ''महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के लिये उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा 112 की पीआरवी पर अब महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात होगी। रात 10 बजे से सुबह छह बजे के मध्य यदि कोई महिला सड़क पर अकेली है और 112 पर कॉल कर सुरक्षा मांगती है तो पुलिस की पीआरवी यथासंभव एस्कार्ट करते हुये उन्हें उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचायेगी।''

उन्होंने बताया कि जिलों में नियुक्त महिला कर्मियों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण प्रदान कर महिला पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) पर नियुक्त किया जायेगा। जो सामान्य गश्त एवं आपात प्रतिक्रिया के कार्य भी करेगी। डीजीपी सिंह ने बताया कि महिलाओं की बेहतर सुरक्षा देने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की जा रही है।

112 नंबर पर काल कर अकेली महिलायें पुलिस को बुला सकती है। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि पूरी जिम्मेदारी के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिये कार्य करें। उन्होंने एक बात और साफ की अगर महिलाएं समूह में हैं तो उन्हें घर छोड़ने का काम पुलिस की पीआरवी नहीं करेगी।

यदि किसी महिला या लड़की को रात में या किसी भी समय घर या ऑफिस जाते समय डर लग रहा है और वह 112 नंबर पर फोन कर सहायता मांगती है तो उसे एस्कोर्ट किया जाए। यानी महिला स्कूटी से हो, अपनी गाड़ी या फिर कैब से हो तो पुलिस की गाड़ी उसके साथ घर तक जाएगी। यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?