लाइव न्यूज़ :

यूपी: फेसबुक वीडियो में नेताओं-अफसरों पर अशोभनीय कमेंट करने वाला पुलिस कांस्टेबल निलंबित, दर्ज हुई माहौल खराब करने की शिकायत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 5, 2018 14:27 IST

यूपी पुलिस उप महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि एटा जिले में तैनात कांस्टेबल सर्वेश चौधरी ने फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था।

Open in App

लखनऊ, पांच अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तैनात एक कांस्टेबल को ‘फेसबुक’ पर पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर पुलिस महकमे में माहौल खराब करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ लखनऊ में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि एटा जिले में तैनात कांस्टेबल सर्वेश चौधरी ने फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को गुरुवार निलंबित कर दिया गया। मामले में विभागीय जांच की जा रही है।

लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी पुलिसकर्मियों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा काम करने की योजना के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, ‘‘कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। हमने इसे बहुत गम्भीरता से लिया है।’’ 

उन्होंने कहा कि हमारी टीम पहले से ही इस मामले पर नजर रखे हुए है। इसी के तहत लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और सभी पहलुओं पर गौर करते हुए दोषी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :फेसबुकउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा