लाइव न्यूज़ :

उप्र: नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 15, 2021 22:45 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 15 जनवरी थाना बीटा-दो पुलिस ने शुक्रवार शाम एक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। साथ ही, पुलिस ने आठ जनवरी को एक पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटी गई दो लाख रुपए की रकम में से 1,75,000 रुपए भी उसके पास से बरामद किये।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई एक गोली बदमाश के पैर में लगी है।

डीसीपी ने बताया कि उक्त बदमाश की पहचान आरव भाटी उर्फ योगी उर्फ योगेश्वर, शाहपुर थाना सूरजपुर निवासी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और लूट में इस्तेमाल की गई एक सैंट्रो कार भी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र