लाइव न्यूज़ :

आँख मिचौली खेलते वक्त आइसक्रीम की ट्रॉली के अंदर छुपा 5 साल का बच्चा, लेकिन बाहर निकली लाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 17:12 IST

पीलीभीत पुलिस के मुताबिक जब बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था तब यह हादसा हुआ। कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही परिवार ने पोस्टमार्टम करवाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 5 वर्षीय अथर्व गुप्ता दस्तों के साथ लुकाछुपी खेल रहा था मासूम अथर्व गुप्ता की दम घुटने से हुई थी मौत आइसक्रीम की ट्रॉली के आंदर मिला शवपरिवार ने कोई पोस्ट मार्टम नही करवाया

उत्तर प्रदेश के जिले पीलीभीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हादसे में पांच वर्षीय लड़के अथर्व गुप्ता की मौत हो गई है। अथर्व गुप्ता का शव आइसक्रीम की ट्रॉली के अंदर मिला है। आँख मिचौली खेलते हुये अथर्व गुप्ता आइसक्रीम की ट्रॉली में छिप गया था। दम घुटने की वजह से बच्चे की मौत हो गई। अथर्व गुप्ता नर्सरी का छात्र था।

सोमवार (29 जुलाई) को कालीनगर में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। माधोटांडा पुलिस थाने के अनुसार जब बच्चा काफी लंबे समय तक नहीं मिला तब घरवालों ने उसको खोजना शुरू किया। जब परिवार के एक सदस्य ने बाहर खड़े आइसक्रीम की ट्रॉली को खोल कर देखा तो उसमें अथर्व गुप्ता की लाश मिली।  अथर्व गुप्ता के पिता अजय गुप्ता व्यापार मंडल कमेटी के अध्यक्ष हैं। पिता अजय गुप्ता ने बताया, '' मेरे बेटे को रविवार को खेलते हुए थोड़ी चोट लग गयी थी इसीलिए सोमवार को उसे स्कूल नहीं भेजा था।" थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने कहा, "जब बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था तब यह हादसा हुआ। कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही परिवार ने पोस्टमार्टम करवाया है।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं