लाइव न्यूज़ :

UP: तीन मंत्रियों के निजी सचिवों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्टिंग में घूस लेते दिखे थे कथित आरोपी

By विकास कुमार | Updated: January 6, 2019 11:20 IST

स्टिंग ऑपरेशन में मंत्री के सचिवों को अलग-अलग काम करवाने के लिए पैसे का ऑफर लेते हुए देखा जा रहा है. योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों सचिवों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

Open in App

यूपी में बीते दिनों एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में फंसे योगी सरकार के तीन मंत्रियों के निजी सचिवों को पुलिस ने शनिवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया है. भ्रष्टाचार और घूसखोरी के आरोप में मत्री अर्चना पांडे के निजी सचिव रामनरेश त्रिपाठी, मंत्री संदीप सिंह के निजी सचिव संतोष अवस्थी और मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निजी सचिव ओमप्रकाश कश्यप को पुलिस ने हिरासत में लिया है. 

संबंधित मंत्रालयों के सचिवों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ चल रही है. इससे पहले एक राष्ट्रीय टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में खनन राज्य मंत्री अर्चना पांडे, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के निजी सचिव काम के बदले पैसे लेने की बात गुप्त कैमरे पर करते हुए दिखे थे. 

 

योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों सचिवों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. स्टिंग ऑपरेशन में मंत्री के सचिवों को अलग-अलग काम करवाने के लिए पैसे का ऑफर लेते हुए देखा जा सकता है. 

ओमप्रकाश राजभर ने इस पूरे मामले पर पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि सरकारी अधिकारी के खिलाफ वो कैसे कारवाई कर सकते हैं. उनका कहना है कि इनके खिलाफ मुख्य सचिव को एक्शन लेना चाहिए. वहीं खनन मंत्री अर्चना पाण्डेय का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि ये सब कैसे हो गया. उन्होंने कहा, 'मैंने नहीं सोचा था कि ये सभ भी होगा.' 

सपा और बसपा ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है. 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया