लाइव न्यूज़ :

उप्र: बुखार के बाद व्यक्ति की मौत, बेटी की गुहार पर पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: April 24, 2021 00:35 IST

Open in App

मथुरा, 23 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को गोवर्धन कस्बे के एक मुहल्ले में व्यक्ति की तेज बुखार से मृत्यु हो जाने के बाद उसके पड़ोसी केवल इस डर से अर्थी को कंधा देने नहीं पहुंचे कि कहीं व्यक्ति की मौत कोरोना से न हुई हो।

ऐसे में मृतक की बेटी ने थाने पहुंचकर रोते हुए गुहार लगाई। इस पर इंस्पेक्टर सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने उसके घर पहुंचकर अर्थी को न केवल श्मशान घाट तक पहुंचाया, बल्कि विधि-विधान पूर्वक अंतिम संस्कार सम्पन्न कराने तक उसका पूरा साथ दिया।

थाना पुलिस के इस अच्छे काम की जानकारी पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी हौसला अफजाई करते हुए गोवर्धन के प्रभारी निरीक्षक सहित पूरी टीम को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह मामला गोवर्धन थाना क्षेत्र का है। जहां एक व्यापारी शंकर लाल गर्ग की सामान्य बुखार के कारण मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि गर्ग के परिवार में कोई अन्य पुरुष नहीं था। इसलिए उनकी युवा बेटी ने पिता का अंतिम संस्कार संपन्न कराने के लिए गली के कई घरों से लोगों को मदद के लिए बुलाया लेकिन केवल इस डर से उनकी अर्थी को कंधा देने कोई नहीं आया कि कहीं उनकी मौत कोरोना संक्रमण के कारण तो न हुई हो।

तब शंकर लाल गर्ग की बेटी ने कोई और उपाय न देख पुलिस की मदद लेने का निर्णय किया और रोते-रोते थाने पहुंची।

उसकी परेशानी जानने के बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने अपने साथ आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को लेकर अंतिम संस्कार करवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन