लाइव न्यूज़ :

उप्र: लॉज में व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: April 3, 2021 21:06 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), तीन अप्रैल फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज स्थित एक लॉज के कमरे में दो दिन से ठहरे प्रयागराज के एक व्यक्ति ने शनिवार दोपहर को कथित रूप से पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फतेहपुर सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ज्वालागंज मोहल्ले की एक लॉज के कमरा संख्या-10 में एक अप्रैल से ठहरे मनोज कुमार अग्रवाल (50) का शव शनिवार दोपहर पंखे से लटकता पाया गया। वह प्रयागराज के हिम्मतनगर के रहने वाले थे।

सिंह ने बताया कि लॉज के कर्मचारी ने आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुलने के बाद पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि अग्रवाल के परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनको सौंप दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि अग्रवाल के परिजनों से अब तक आत्महत्या की वजह की जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो