लाइव न्यूज़ :

उप्र: यौन शोषण और तस्करी के आरोप में लड़की को गोद लेने वाले माता पिता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 1, 2021 13:14 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, एक नवंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने एक दंपति को गोद ली हुई संतान के यौन शोषण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस साल सितंबर में 17 वर्षीय लड़की एक नहर के पास बेसुध पायी गई थी।

एक गैर सरकारी संगठन ने उसका उपचार कराया और 25 सितंबर को उसे उसके पालक माता पिता के पास भेज दिया। बाद में शिकायत मिलने पर एनजीओ ने पालक अभिभावक से पूछताछ की और किशोरी को बचाया। चिकित्सकीय जांच में पाया गया कि लड़की का यौन शोषण हुआ था। भोपा थाने की पुलिस ने छह अक्टूबर को लड़की का पालन करने वाले माता पिता के विरुद्ध, भारतीय दंड संहिता और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ कानून (पॉक्सो) के तहत एक मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को रविवार शाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के असली पिता की मौत हो चुकी और उसकी मां दूसरी शादी कर कहीं और चली गई है। इस समय पीड़िता आश्रय गृह में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे