लाइव न्यूज़ :

उप्र पंचायत चुनाव : अयोध्या में भाजपा को झटका, जिला स्तर पर 40 में से महज 8 सीटें मिलीं

By भाषा | Updated: May 4, 2021 21:20 IST

Open in App

अयोध्या, चार मई केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा तमाम प्रयास किए जाने के बावजूद अयोध्या में पंचायत चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में नहीं रहे हैं और जिले की 40 जिला पंचायत सीटों में से भाजपा को महज आठ सीटें मिली हैं।

विपक्षी समाजवादी पार्टी का दावा है कि पिछले महीने हुए पंचायत चुनावों में उसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ है और उसके समर्थन वाले उम्मीदवारों ने जिला स्तर पर 22 सीटें जीती हैं।

वहीं बसपा का दावा है कि उसके उम्मीदवारों ने अयोध्या में जिला पंचायत की चार सीटें जीती हैं।

पूरे राज्य में सफलता के भाजपा के दावे के विपरीत अयोध्या इकाई ने यह स्वीकार किया है कि उनका प्रदर्शन आशा के अनुरुप नहीं रहा है।

भाजपा के जिला प्रवक्ता दिवाकर सिंह ने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘परिणाम निराशाजनक हैं। अयोध्या जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक होने के बावजूद, हमें 40 में से सिर्फ आठ जिला पंचायत सीटों पर जीत मिली है।’’

भाजपा का चुनाव परिणाम खास तौर से सोहावल उप-जिले में ज्यादा खराब रहा है, जहां उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर केन्द्र सरकार ने मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ भूमि आवंटित की है। न्यायालय ने राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद मामले का 2019 में फैसला सुनाते हुए मस्जिद के लिए जमीन देने को कहा था।

वहीं सपा ने दावा किया है कि यहां पांच में से चार सीटें उसके हिस्से में आयी हैं जबकि पांचवीं सीट निर्दलीय उम्मीदवार के पास है।

परिणाम पर सपा नेता अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में गांवों में लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO