लाइव न्यूज़ :

उप्र पंचायत चुनाव: गाजियाबाद में 161 ग्राम प्रधानों के निर्वाचन के लिए 15 अप्रैल को मतदान

By भाषा | Updated: April 1, 2021 15:52 IST

Open in App

गाजियाबाद, एक अप्रैल उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण में गाजियाबाद जिले में 161 ग्राम प्रधानों के निर्वाचन के लिए 15 अप्रैल को मतदान होगा।

मतदान 311 पोलिंग स्टेशनों के 958 पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इस दौरान मतदान करने के लिए 5,56,086 मतदाता योग्य हैं।

जिला मजिस्ट्रेट एवं चुनाव अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नामांकन पत्र तीन और चार अप्रैल को दाखिल किए जाएंगे। वहीं नामांकन पत्रों की जांच पांच और छह अप्रैल को होगी। वहीं सात अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आबंटित कर दिये जायेंगे।

अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होंगे। आबकारी विभाग को अवैध शराब की आपूर्ति करने वालों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं। उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव चार चरणों में 15 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच आयोजित होंगे। मतों की गिनती दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे