लाइव न्यूज़ :

उप्र पंचायत चुनाव : चौथे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू

By भाषा | Updated: April 29, 2021 16:24 IST

Open in App

(तीसरे पैरा में मतदाता की संख्या सही करते हुए)

लखनऊ, 29 अप्रैल उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 17 जिलों में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम छह बजे तक होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

चौथे और अंतिम चरण में पंचायतों की दो लाख 10 हजार से ज्यादा सीटों के लिए पांच लाख 27 हजार से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में दो करोड़ 98 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

चौथे चरण में अंबेडकर नगर, अलीगढ़, कुशीनगर, कौशांबी, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, बस्ती, बहराइच, बांदा, मऊ, मथुरा, शाहजहांपुर, संभल, सीतापुर, सोनभद्र तथा हापुड़ जिलों में मतदान हो रहा है।

आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि चौथे चरण में कुल 347436 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य की 738 सीटों पर 10679 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18356 सीटों पर 55408 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य की 177648 सीटों के लिए 114400 उम्मीदवार मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि अंतिम चरण का मतदान निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से कराने के लिए 243708 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है इनमें 395 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 2665 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हैं।

राज्य में गत 15 तथा 19 अप्रैल को हुए पहले एवं दूसरे चरण के चुनाव में 71-71 फीसद मतदान हुआ था। वहीं, 26 अप्रैल को हुए तीसरे चरण के चुनाव में 73.5 फीसद वोट पड़े थे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर पंचायत चुनाव मतदान के दौरान कोविड-19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान