लाइव न्यूज़ :

उप्र पंचायत चुनाव: बृहस्पतिवार को चौथे और अंतिम चरण का मतदान

By भाषा | Updated: April 28, 2021 18:05 IST

Open in App

लखनऊ, 28 अप्रैल उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 17 जिलों में वोट डाले जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। चौथे और अंतिम चरण में पंचायतों की दो लाख 10 हजार से ज्यादा सीटों के लिए पांच लाख 27 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में दो लाख 98 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

चौथे चरण में अंबेडकर नगर, अलीगढ़, कुशीनगर, कौशांबी, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, बस्ती, बहराइच, बांदा, मऊ, मथुरा, शाहजहांपुर, संभल, सीतापुर, सोनभद्र तथा हापुड़ जिलों में मतदान होगा।

आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि चौथे चरण में कुल 3,47,436 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य की 738 सीटों पर 10,679 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18,356 सीटों पर 55,408 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य की 17,7648 सीटों के लिए 1,14,400 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राज्य में गत 15 तथा 19 अप्रैल को हुए पहले एवं दूसरे चरण के चुनाव में 71-71 फीसद मतदान हुआ था। वहीं, 26 अप्रैल को हुए तीसरे चरण के चुनाव में 73.5 फीसदी वोट डाले गए थे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर पंचायत चुनाव मतदान के दौरान कड़ा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के स्पष्ट आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!