वैक्सीन नहीं लगवाई तो नहीं मिलेगी सैलरी, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सरकारी कर्मचारियों के लिए नया फरमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 16:24 IST2021-06-02T15:44:23+5:302021-06-02T16:24:38+5:30

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सरकारी कर्मचारियों में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए ऐसा उपाया अपनाया गया है, जिसके बाद हर कर्मचारी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार कोशिश में जुटा है। 

UP No vaccination no salary for govt employees in firozabad | वैक्सीन नहीं लगवाई तो नहीं मिलेगी सैलरी, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सरकारी कर्मचारियों के लिए नया फरमान

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsवैक्सीन नहीं लगवाई तो नहीं मिलेगी सरकारी कर्मचारियों को सैलरी फिरोजाबाद के डीएम ने आदेश जारी किया वैक्सीन लगवाने की कोशिश में जुटे सरकारी कर्मचारी

देश में सरकार लगातार वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। वैक्सीन की उपलब्धता नहीं होने और अन्य कारणों की वजह से वैक्सीनेशन की रफ्तार नहीं बढ़ रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सरकारी कर्मचारियों में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए ऐसा उपाय अपनाया गया है, जिसके बाद हर कर्मचारी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार कोशिश में जुटा है। 

फिरोजाबाद मे कोविड-19 वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के लिए कहा गया है। यदि कर्मचारियों ने ऐसा नहीं किया तो उन्हें तब तक सैलरी नहीं दी जाएगी जब तक की वे वैक्सीन नहीं लगवा लेते हैं। बुधवार को एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। 

वैक्सीन नहीं तो सैलरी नहीं

मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि डीएम चंद्र विजय सिंह ने ‘वैक्सीन नहीं तो सैलरी नहीं‘ ऑर्डर जारी किया है। इस ऑर्डर के मुताबिक यदि किसी कर्मचारी ने कोविड वैक्सीन नहीं ली तो विभाग की ओर से शुरुआती कदम उठाया जाएगा और उसकी मई महीने की सैलरी को रोक लिया जाएगा। 

अन्य विभागों को जारी किए आदेश

जिले के ट्रेजरी अधिकारी और अन्य विभागों के प्रमुखों को इस आदेश की पालना के आदेश दिए गए हैं। साथ ही वैक्सीन लगवाने वालों की लिस्ट बनाने और वैक्सीन लगवाने के प्रति आश्वस्त होने के लिए भी कहा गया है। 

जल्द वैक्सीन लगवाने की कोशिश

गौड़ ने बताया कि अब कर्मचारी किसी भी तरह से वैक्सीन लगवाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके पीछे सैलरी नहीं मिलने का डर है। 

Web Title: UP No vaccination no salary for govt employees in firozabad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे