UP Nikay Chunav:अयोध्या नगर निगम में भाजपा के गिरीशपति त्रिपाठी की बड़ी जीत, जानिए और कहां-कहां खिला कमल
By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 13, 2023 15:50 IST2023-05-13T15:48:05+5:302023-05-13T15:50:32+5:30
अयोध्या नगर निगम चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। यहां भाजपा के उम्मीदवार महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सपा उम्मीदवार आशीष पांडेय को 27 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियाबाद, में भी बीजेपी की जीत।

अयोध्या नगर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी जीते
UP Municipal Election, Nagar Nigam Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए मतों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हो गयी। शाम 4 बजे तक यूपी के सभी 17 नगर निगमों के चुनाव परिणाम आ सकते हैं। मेयर की 17 सीटों में से 16 भाजपा और 1 बसपा के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही हैं।
अयोध्या नगर निगम चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। यहां भाजपा के उम्मीदवार महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सपा उम्मीदवार आशीष पांडेय को 27 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया।
झांसी नगर निगम से भाजपा मेयर प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य ने 83000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया है। यहां से भाजपा की ये अबतक की सबसे बड़ी जीत है। मुरादाबाद निगम नगर से भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 3,589 वोटों से जीते हासिल की है। विनोद अग्रवाल को कुल 134412 मत मिले वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी रही। यहां कांग्रेस को 1,21415 वोट मिले हैं। बसपा को 117826 सपा को 15845 वोट मिले हैं।
सहारनपुर मेयर पद पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर अजय सिंह विजयी हो गए हैं। अजय सिंह ने बसपा की प्रत्याशी खदीजा मसूद को हराया है। बीजेपी प्रत्याशी अजय सिंह ने 8816 मतों से जीत हासिल की है। गाजियाबाद मेयर सीट पर भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने 90 हजार वोट से जीत हासिल की है। मेरठ मेयर चुनाव में भाजपा, सपा और ओवैसी की पार्टी AIMIM के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ओवैसी की पार्टी की एंट्री के बाद मेरठ मेयर चुनाव दिलचस्प हो गया है।
75 जिलों में 760 नगर निकायों के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई है। इनमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत हैं। पहले चरण में प्रदेश के 37 जिलों में और दूसरे चरण में 38 जिलों में वोटिंग हुई।