लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने किया बीजेपी पर हमला, बोले- भैंस-बकरी चोरी में आजम खान जेल में तो अखिलेश पर कार्रवाई क्यों नहीं

By आजाद खान | Updated: December 13, 2021 11:02 IST

ओवैसी ने इस रैली में पीएम मोदी और सीएम योगी पर भी बरसे और कहा कि सरकार अखिलेश यादव को बचा रही है। उन्होंने पीएम मोदी और अखिलेश के रिश्तों पर भी सवाल उठाए।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी ने आजम खान के जेल जाने पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि सरकार अखिलेश यादव पर कोई कार्वाई नहीं करती है, लेकिन आजम खान को जेल भेजती है। ओवैसी ने यूपी में मुस्लिम डिप्टी सीएम होने की मांग की है।

भारत: उत्तर प्रदेश में चुनाव के मौसम फिर से गरमा रहा है और ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं। ऐसे में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी एक रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि भैंस और बकरियों की चोरी में आजम खान जेल में हैं तो अखिलेश यादव बाहर क्यों हैं? ओवैसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आपका और पीएम मोदी का क्या रिश्ता है, इस पर आप आम लोगों को जवाब दें। इस चुनावी माहौल में सभी नेता एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं, ऐसे में ओवैसी पीछे क्यों रहें। 

कुछ ऐसे साधा ओवैसी ने अखिलेश पर निशाना

एआईएमआईएम अध्यक्ष ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपको अखिलेश यादव से इतनी ‘मोहब्बत’ क्यों हैं, ‘दूध’, ‘मलाई’ और बाकी सब कुछ खाने वाले अखिलेश यादव बाहर हैं और आजम खान जेल में क्यों हैं। ओवैसी ने सरकार और अखिलेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि छोटे मामले जैसे भैंस और बकरियों की चोरी में आजम खान को जेल में कर दिया गया है वहीं अब तक अखिलेश यादव पर कोई कार्वाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने यूपी के सीएम योगी पर निशाना साधा और उन्हें केवल नाम का योगी बताया। 

अगला डिप्टी सीएम मुस्लिम हो- ओवैसी ने की मांग 

समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर भड़के ओवैसी ने इस चुनावी रैली के दौरान अगला डिप्टी सीएम मुस्लिम जाति के ओर से चुने जाने की बात कही है। कानपुर में हुए सीएए प्रदर्शन की बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों का कोई नेता नहीं होने के कारण ही इस प्रदर्शन में तीन मुस्लिम लड़कों को गोली मारी गई थी। इसलिए ओवैसी का कहना है कि अगला डिप्टी सीएम मुसलमानों का होगा तो मुस्लिम भी अपनी बात सरकार के सामने रख पाएंगे। 

टॅग्स :भारतएआईएमआईएमBJPअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह