लाइव न्यूज़ :

UP News: मेरठ में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक और मौत, 6 दिन पहले कोरोना वॉर्ड में किया गया था भर्ती

By भाषा | Updated: April 17, 2020 16:42 IST

सीएमओ के अनुसार मेरठ के ‌लिए राहत की बात यह रही है ‌कि कल आईं कुल 30 सैंपलों की जांच में से किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।  

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. राजकुमार ने बताया कि रात में मरीज शौचालय गया था और वहां से लौटते ही चक्कर खाकर गिर गया।पुलिस के जरिये बाद में शव जली कोठी निवासी उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक कोरोना संक्रमित एक और मरीज की यहां इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया की 57 वर्षीय मरीज को सांस की पुरानी बीमारी थी। वह करीब छह दिन पहले मेडिकल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि जमातियों के संपर्क में रहने के कारण वह संक्रमित हुआ था। डॉ. राजकुमार ने बताया कि रात में मरीज शौचालय गया था और वहां से लौटते ही चक्कर खाकर गिर गया। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस के जरिये बाद में शव जली कोठी निवासी उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

जिन्होंने रात में ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इसी के साथ जनपद में कोरोना वायरस से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर दो हो गया। सीएमओ के अनुसार मेरठ के ‌लिए राहत की बात यह रही है ‌कि कल आईं कुल 30 सैंपलों की जांच में से किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशमेरठउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया