लाइव न्यूज़ :

गजब मामला है, फर्जीवाड़ा कर 36 साल तक कर ली नौकरी, अब 31 दिसंबर को हो रहा रिटायर तो खुला केस; अफसरों के फूले हाथ-पैर, शुरू की जांच

By आजाद खान | Updated: December 16, 2021 10:56 IST

मामले में बाबूरवि प्रकाश चतुर्वेदी पर फर्जीवाड़ा कर नौकरी करने का आरोप लगाया है। विभाग ने इस पर रिपोर्ट भी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देगोरखपुर समाज कल्याण विभाग में फर्जी नाम से नौकरी करनेवाला शख्स 36 साल बाद अब 31 दिसंबर को रिटायर होने वाला है।इस बात का खुलासा होने पर लोगों ने अधिकारियों के काम काज पर सवाल उठाया है।मामले में अधिकारियों ने मजिस्ट्रियल टीम गठित कर जांच के आदेश दे दिए हैं।

भारत: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गोरखपुर में एक शख्स द्वारा 36 साल से फर्जीवाड़े पर नौकरी करने और अब उसके इसी महीने 31 तारीख को रिटायर होने की बात सामने आई है। वहीं इस मामले में फर्जीवाड़े करने वाले शख्स पर विभाग द्वारा मजिस्ट्रियल जांच बैठाई गई है और इसका रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने की भी बात कही गई है। इतने बड़े फर्जीवाड़े की खबर मिलते ही पूरे विभाग में हडकंप मंच गया। इस घटना पर लोग अधिकारियों के कामकाज पर भी सवाल उठा रहे हैं कि कह रहे हैं कि उन्हें इतने बड़े फर्जीवाड़े की जरा भी खबर नहीं मिली।

क्या है पूरा मामला

यह मामला गोरखपुर समाज कल्याण विभाग का है। यहां पर तैनात आरोपी बड़े बाबूरवि प्रकाश चतुर्वेदी ने फर्जीवाड़ा कर 36 साल पहले इस विभाग में नौकरी ली थी। बाबूरवि पर आरोप है कि उन्होंने अपने गांव के एक व्यक्ति के नाम का सहारा लेकर उसकी जगह नौकरी कर रहा था। बता दें कि बाबूरवि जिस दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहा है वह उसके गांव का ही पड़ोसी है और उसका नाम रवि प्रकाश मिश्रा है। इस पर लोगों का कहना है कि विभाग से इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई और कोई 36 साल तक कैसे फर्जीवाड़ा करते रहा। 

असल शख्स के शिकायत के बाद हुई जांच

मामले में उसके नाम का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़े तरीके से नौकरी करने वाले बाबूरवि प्रकाश चतुर्वेदी के खिलाफ रवि प्रकाश मिश्रा ने विभाग में शिकायत की थी। असली शख्स द्वारा शिकायत करने के बाद विभाग ने मजिस्ट्रियल जांच करने का आदेश दिया और इसकी रिपोर्ट 6 दिसंबर तक मांगी है। बता दें 36 साल से नौकरी कर रहा आरोपी इसी महीने 31 दिसंबर को वह रिटायर होगा।  

टॅग्स :भारतगोरखपुरक्राइमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?