लाइव न्यूज़ :

भाजपा के बूथस्तरीय कार्यकर्ता आज जमीन पर हैं, कल मंच पर होंगे; पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी वर्करों में फूंकी जान

By आजाद खान | Updated: December 12, 2021 18:07 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एटा में भरी हुंकार, कहा भाजपा ने धारा 370 और तीन तलाक प्रथा को खत्म कर लोगों को स्वतंत्रता का अहसास कराया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पिछली सरकारों ने जनता को सिर्फ छला है। कहा पहले जनता का राशन माफिया ले लेते थे, अब वे ऐसा नहीं कर पा रहे तो बेचैन हैं।पहले माफिया पुलिस पर हावी थे, अब पुलिस माफिया पर हावी है, वे छिपते फिर रहे हैं। 

भारत: उत्तर प्रदेश में चुनाव के दिन करीब आते ही चुनावी गतिविधियां तेजी पकड़ने लगी हैं। सभी दलों के वरिष्ठ नेता विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अपने कार्यकर्ताओं में जान भरने और स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए जुट जाने को प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने एटा में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचकर उनको चुनावी रणनीतियों की जानकारी दी। इस दौरान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोई भी चुनाव बिना बूथस्तर के कार्यकर्ताओं के नहीं जीता जा सकता है। वे पार्टी की लाइफलाइन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का बूथस्तरीय कार्यकर्ता आज जमीन पर है, कल वही मंच पर होगा।

अध्यक्ष बोले- परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति से दूर है पार्टी

उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति नहीं करती है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास वाली पार्टी है। कहा कि हमारे कार्यकर्ता जनता को बताएं कि देश में एक विधान, एक संविधान और एक प्रधान है। भाजपा ने धारा 370 और तीन तलाक प्रथा को खत्म कर लोगों को स्वतंत्रता का अहसास कराया है।

यूपी के सीएम ने कहा जनता अब महसूस कर रही आजादी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता को सिर्फ छला है। उनका राशन माफिया ले लेते थे, पहले माफिया पुलिस पर हावी थे, अब पुलिस माफिया पर हावी है। माफिया जान बचाने के लिए बुरी तरह बेचैन हैं। जनता अब आजादी को सही मायनों में महसूस कर रही है।

टॅग्स :भारतBJPसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए