भाजपा के बूथस्तरीय कार्यकर्ता आज जमीन पर हैं, कल मंच पर होंगे; पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी वर्करों में फूंकी जान

By आजाद खान | Updated: December 12, 2021 18:07 IST2021-12-12T18:04:33+5:302021-12-12T18:07:18+5:30

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एटा में भरी हुंकार, कहा भाजपा ने धारा 370 और तीन तलाक प्रथा को खत्म कर लोगों को स्वतंत्रता का अहसास कराया।

up news booth president sammelan jp nadda attacks samajwadi party akhilesh yadav in etah | भाजपा के बूथस्तरीय कार्यकर्ता आज जमीन पर हैं, कल मंच पर होंगे; पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी वर्करों में फूंकी जान

भाजपा के बूथस्तरीय कार्यकर्ता आज जमीन पर हैं, कल मंच पर होंगे; पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी वर्करों में फूंकी जान

Highlightsमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पिछली सरकारों ने जनता को सिर्फ छला है। कहा पहले जनता का राशन माफिया ले लेते थे, अब वे ऐसा नहीं कर पा रहे तो बेचैन हैं।पहले माफिया पुलिस पर हावी थे, अब पुलिस माफिया पर हावी है, वे छिपते फिर रहे हैं। 

भारत: उत्तर प्रदेश में चुनाव के दिन करीब आते ही चुनावी गतिविधियां तेजी पकड़ने लगी हैं। सभी दलों के वरिष्ठ नेता विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अपने कार्यकर्ताओं में जान भरने और स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए जुट जाने को प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने एटा में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचकर उनको चुनावी रणनीतियों की जानकारी दी। इस दौरान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोई भी चुनाव बिना बूथस्तर के कार्यकर्ताओं के नहीं जीता जा सकता है। वे पार्टी की लाइफलाइन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का बूथस्तरीय कार्यकर्ता आज जमीन पर है, कल वही मंच पर होगा।

अध्यक्ष बोले- परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति से दूर है पार्टी

उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति नहीं करती है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास वाली पार्टी है। कहा कि हमारे कार्यकर्ता जनता को बताएं कि देश में एक विधान, एक संविधान और एक प्रधान है। भाजपा ने धारा 370 और तीन तलाक प्रथा को खत्म कर लोगों को स्वतंत्रता का अहसास कराया है।

यूपी के सीएम ने कहा जनता अब महसूस कर रही आजादी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता को सिर्फ छला है। उनका राशन माफिया ले लेते थे, पहले माफिया पुलिस पर हावी थे, अब पुलिस माफिया पर हावी है। माफिया जान बचाने के लिए बुरी तरह बेचैन हैं। जनता अब आजादी को सही मायनों में महसूस कर रही है।

Web Title: up news booth president sammelan jp nadda attacks samajwadi party akhilesh yadav in etah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे