UP News: अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिया नए साल का टास्क

By राजेंद्र कुमार | Updated: January 3, 2025 19:05 IST2025-01-03T19:05:10+5:302025-01-03T19:05:29+5:30

भाजपा का एजेंडा ही समाज को लड़ाना है। नए वर्ष में भी नफरत फैलाने का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार में रहते युवा पीढ़ी का कोई भविष्य नहीं है और  भाजपा के कारण नया वर्ष भी अंधकारमय रहेगा। 

UP News: Akhilesh Yadav gave new year task to party leaders and workers | UP News: अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिया नए साल का टास्क

UP News: अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिया नए साल का टास्क

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दलित और पिछड़े समाज को अपने पाले के करने की चल रही सियासत के बीच शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव ने योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को अपने निशाने पर लिया। यहां सपा मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा को समाज में नफरत फैलाने वाली पार्टी बता दिया। अखिलेश का कहना है कि प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। आर्थिक विषमता पैदा करती है। असमानता में वृद्धि करती है। भाजपा का एजेंडा ही समाज को लड़ाना है। नए वर्ष में भी नफरत फैलाने का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार में रहते युवा पीढ़ी का कोई भविष्य नहीं है और  भाजपा के कारण नया वर्ष भी अंधकारमय रहेगा। 

भाजपा पीडीए  के साथ करती है भेदभाव :
 
सपा मुख्यालय में जब अखिलेश यादव ने यह कहा तो सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लगाकर उनका समर्थन किया। यह देख सुन अखिलेश यादव जोश में आए और बोले दुनिया जब आगे बढ़ रही है, तब भाजपा अपनी नीतियों से समाज को पीछे धकेल रही है। सत्ता का दुरुपयोग करते हुए सरकार लोगों को भयभीत कर रही है। वास्तव में भाजपा विचार शून्य पार्टी है, इसके पास भविष्य के लिए कोई कार्य योजना नहीं है। 

उन्होंने कहा, यूपी में भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। शिक्षण संस्थाओं में अराजकता का माहौल बना दिया है और संविधान के साथ खिलवाड़ की जा रही हैं। यह दावा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को योगी सरकार और भाजपा के इन कृत्यों को जनता को बताना होगा। यह भी बताना होगा कि भाजपा पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों) के साथ भेदभाव करती है। 

पार्टी नेताओं को दिया टास्क :
 
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नए साल का यह टास्क देते हुए अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी और नम्बर एक की पार्टी है। पार्टी के कार्यकर्ता जीवंत हैं और पार्टी के सिद्धांत सर्वश्रेष्ठ हैं। पार्टी का नेतृत्व बेदाग है। ऐसे में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को अनुशासन में रहकर एक दूसरे का सम्मान करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करना है और नए साल किसानों, नौजवानों और व्यापारियों के बीच पीडीए के एजेंडा को लेकर जाना है। लोगों को बताना है कि पीडीए का एजेंडा कैसे लोगों के जीवन में खुशहाली लाएगा। 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का लक्ष्य जनता के बीच असमानता फैलाने में जुटी सपा को हटा कर सूबे की सत्ता पर काबिज होना है। 

अखिलेश ने कहा है, समाजवादी पार्टी पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोकसभा चुनावों में जनता ने समाजवादी पार्टी को प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनाकर यह संदेश दिया है। इसलिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता जनता को बताएं कि समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है और सपा ही पीडीए को अधिकार और सम्मान दिलाने के साथ सामाजिक न्याय के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा पीडीए के लोगों को धोखा देने में जुटी है। 

Web Title: UP News: Akhilesh Yadav gave new year task to party leaders and workers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे