UP New Chief Secretary: दुर्गाशंकर मिश्रा होंगे उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव, नोएडा, कानपुर और लखनऊ सहित कई शहर में मेट्रो सेवा की शुरुआत कराई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2021 20:21 IST2021-12-29T20:19:02+5:302021-12-29T20:21:58+5:30

UP New Chief Secretary: उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी मिश्रा शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

UP New Chief Secretary Durga Shanker Mishra 1984 batch IAS uttar pradesh noida kanpur lucknow metro service | UP New Chief Secretary: दुर्गाशंकर मिश्रा होंगे उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव, नोएडा, कानपुर और लखनऊ सहित कई शहर में मेट्रो सेवा की शुरुआत कराई

मिश्रा ने कानपुर, लखनऊ, नोएडा, नागपुर, अहमदाबाद और हैदराबाद में मेट्रो सेवा की शुरुआत कराई।

Highlightsमिश्रा को उनके कैडर में भेजने की स्वीकृति दे दी है।1985 बैच के आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव हैं।तिवारी फरवरी 2023 में सेवानिवृत्त होंगे।

UP New Chief Secretary: आवास और शहरी कार्य मंत्रालय में सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा को उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया जाएगा। कार्मिक मंत्रालय के बुधवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी मिश्रा शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे। आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के मुख्य सचिव के रूप में प्रस्तावित नियुक्ति’’ के लिए मिश्रा को उनके कैडर में भेजने की स्वीकृति दे दी है।

फिलहाल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव हैं। तिवारी फरवरी 2023 में सेवानिवृत्त होंगे। कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश में 1989 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी मनोज जोशी को मिश्रा की जगह आवास और शहरी कार्य मंत्रालय का नया सचिव बनाये जाने की घोषणा की थी।

जोशी को मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार मिश्रा के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने पर जोशी आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभालेंगे। मिश्रा ने कानपुर, लखनऊ, नोएडा, नागपुर, अहमदाबाद और हैदराबाद में मेट्रो सेवा की शुरुआत कराई।

Web Title: UP New Chief Secretary Durga Shanker Mishra 1984 batch IAS uttar pradesh noida kanpur lucknow metro service

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे