लाइव न्यूज़ :

उप्र: नगर पंचायत अध्यक्ष ने की टोल प्लाजा अधिकारी की पिटाई, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:58 IST

Open in App

बुलंदशहर, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में टोल प्लाजा कर्मचारी को कथित तौर पर पीटते नगर पंचायत अध्यक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में नरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ को टोल प्लाजा पर एक आईटी प्रबंधक राकेश कुमार को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है।

हालांकि, वशिष्ठ ने दावा किया कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने वहां से गुजरने की कोशिश कर रहे कुछ स्थानीय ग्रामीणों के आधार कार्ड जब्त कर लिए थे और जब कर्मचारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया तो वह उन्हें वापस लेने के लिए वहां गए थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वशिष्ठ 30-40 अज्ञात लोगों के साथ सोमवार को दोपहर करीब एक बजे टोल बूथ पर पहुंचे और उनके व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने उनसे पैसे भी छीन लिए और भागने की कोशिश की।

कुमार ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि टोल प्लाजा के पास रहने वालों का कोई भी फास्टैग नहीं बनाया जाएगा और उनसे कोई टोल नहीं लिया जाएगा।

वशिष्ठ ने दावों का खंडन करते हुए कहा कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने फास्टैग जारी करने के लिए कुछ स्थानीय लोगों के आधार कार्ड जबरन छीन लिए। उन्होंने दावा किया कि इनके बिना उन्हें गुजरने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, जब मैं वहां पहुंचा और स्टाफ से कार्ड लौटाने को कहा तो टोल कर्मियों ने अभद्रता की और गाली-गलौज करने लगे।’’

वशिष्ठ ने दावा किया कि इस हिस्से को वीडियो में नहीं दिखाया गया है। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र