लाइव न्यूज़ :

यूपी नगरीय निकाय चुनावः समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश सचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2023 15:43 IST

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के पूर्व प्रमुख प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रमुख संगठनों के लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है।विपक्ष के नेता हताश और निराश हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले महीने दो चरणों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व प्रदेश सचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। वहीं कई अन्‍य प्रमुख संगठनों के लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार पार्टी के राज्य मुख्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के पूर्व प्रमुख प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर अन्‍य नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। बृजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिये किये जा रहे कार्यों का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है और विपक्ष के नेता हताश और निराश हैं।

बयान के अनुसार समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह, बार एसोसिएशन (उन्नाव) के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ताज खान, किसान यूनियन के मंडल प्रभारी प्रशांत मिश्रा समेत कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारBJPसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है